फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बंद होने से अटकीं सांसें एक फोन ने खुलवा दिया रास्ता

Sat, 14 Mar 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मरीज को अस्पताल लेकर जा रहे ग्रामीणों की सांस उस समय फूल गई, जब शाम को ढकोग के पास सड़क बंद मिली। मार्ग खुलवाने के लिए गांव के एक व्यक्ति ने आनन-फानन में जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर को फोन कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे मरीज को लेकर अस्पताल जा रहे हैं लेकिन ढकोग में सड़क बंद है। जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन किया और सड़क को खुलवाने के निर्देश दिए। कुछ ही समय में जेसीबी मार्ग खोलने के लिए पहुंच गई।
हालांकि लोगों को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्द मार्ग खुल जाएगा। ललित ठाकुर तब तक लोगों से संपर्क में रहे, जब तक मार्ग बहाल नहीं हो गया। लोगों ने इस कार्य के लिए उनका आभार जताया है। गांव के निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह एक मरीज को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन ढकोग के पास मार्ग बंद था।
विज्ञापन

उनके पास न तो किसी अधिकारी का नंबर था और न ही प्रशासन का। उन्होंने ललित ठाकुर को फोन कर समस्या का निदान करने की गुहार लगाई। कुछ ही देर में मार्ग खुल गया और मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। समय पर इलाज मिलने से वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
उधर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि वे लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन पर सड़क खुलवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें