फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलूणी के एक दर्जन से अधिक गांव को मिलेगी सड़क सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को जल्द सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क से वंचित इन गांवों के लिए सड़क बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। आगामी कुछेक माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को यातायात सुविधा भी नसीब होगी। लोनिवि ने टेंडर करवाकर नरोई नाला से सुकरेठी तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। संबंधित ठेकेदार को तय समयावधि में इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश विभाग की ओर से दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी यह कार्य पहले चरण में नरोई नाला से सुकरेठी तक किया जा रहा है। दूसरे चरण में सुकरेठी से मुंढाह तक सड़क बनाई जाएगी। दोनों चरणों में बनने वाली सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। इन सड़कों को बनाने के लिए ग्रामीण लंबे अरसे से मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है। सड़क निर्माण में विभाग की ओर से बीस लाख के करीब धनराशि खर्च की जा रही है। सड़क बनने से सुकरेठी, कोटला, रौण, नरोई, शाली, मुंढाह-एक, दो और तीन, लेहनाई, सुकडा, लुहानी, गुमरा व मल्ला गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बीडीसी सदस्य बिंदिया ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, मुकेश शर्मा, पूर्व प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य उषा देवी ने सड़क कार्य शुरू करने के लिए लोनिवि का आभार जताया है। साथ ही सड़क कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को दस किमी पैदल चलना पड़ता था लेकिन अब उन्हें पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सड़क का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें