फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साढ़े चार करोड़ से बनी सड़क, न डंगे लगे और न बनीं नालियां

Wed, 19 Jun 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। एक तरफ सरकार गांवों को सड़क से जोड़ने के दावे करती है, दूसरी ओर जिले में सड़कों के कार्य अधूरे पड़े हैं। चनेड़-दड़ोगा मार्ग पर चार साल बाद भी तारकोल नहीं बिछ पाई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे डंगों का भी अभाव है। नालियाें का निर्माण भी नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च 2020 में यह कार्य शुरू हुआ था। कार्य समाप्ति की तिथि सितंबर 2021 थी। सड़क निर्माण के लिए करीब साढ़े चार करोड़ की राशि का प्रावधान हुआ था। ठेकेदार ने कटिंग तो साढ़े चार किलोमीटर तक कर दी है, मगर अन्य कार्य नहीं किए गए हैं। उधर, विभाग अब पुराने ठेकेदार का टेंडर रद्द कर नए सिरे से टेंडर करवाने की बात कह रहा है।


सड़क की कटिंग पूरी तो हो गई है, मगर मार्ग पूरी तरह कच्चा है। ऐसे में इस मार्ग पर गुजरते समय हर समय हादसे की आशंका बनती है।



- सुरेश कुमार





यह कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था, मगर आज तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का सड़क के लिए इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।

- व्यास देवी







सरकार सड़कों के कार्य ठेकेदारों को तो देती है, लेकिन ठेकेदार आधा-अधूरा ही काम करते हैं। इससे ग्रामीणों को लाभ नहीं मिलता है।

- संजीव कुमार





लोक निर्माण विभाग को कार्याें की निगरानी करनी चाहिए, जिससे ठेकेदार लापरवाही न बरतें और कार्य भी समय पर पूरा हो।



- सनी कुमार



लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कहा कि पुराने ठेकेदार का टेंडर रद्द किया जाएगा। मामला उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इसके बाद नए टेंडर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें