फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की लापरवाही भी बच्चों की पढ़ाई पर डालती है असर : मेहता

Wed, 19 Jun 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अभिभावकों की लापरवाही भी बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर डालती है। अभिभावकों को समय-समय पर विद्यालय में पहुंचकर अपने बच्चों के संबंध में अध्यापकों से जानकारी हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में आयोजित आम सभा के दौरान विद्यालय प्रभारी अश्वनी मेहता ने यह बात अभिभावकों से कही।
उन्होंने कहा कि अभिभावक महीने में एक बार विद्यालय में आकर अपने बच्चों की जानकारी हासिल करें। कहा कि कई परिजन तो विद्यालय में आयोजित होने वाली स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक तक में नहीं पहुंचते हैं। इस दौरान अध्यापकों ने क्रमवार अपने-अपने विषयों की जानकारी अभिभावकों से साझा की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से दलीप सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सपना, निम्मो, रेनू, रेखा को सदस्या के रूप में चुना गया। सचिव के रूप में अश्वनी कुमार नियुक्त हुए। आम सभा में नखरो, अंजू, शीतल, उषा, सरिता, तमन्ना, नीतिका उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें