फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण बढ़े जलस्तर से नदी-नाले उफान पर रहे। वहीं जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों के चलते एनएच समेत 40 मार्गों पर वाहनों के पहिये थम रहे। सड़कों पर ल्हासे, मिट्टी और पत्थर गिरने से बसों और अन्य वाहनों के जाम रहे। इससे सड़कों पर सुबह से ही लोग गंतव्यों के लिए पहुंचने को जदोजहद करते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मशीनरी और मेन पावर मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करने के कार्य में जुट गई। बुधवार देरशाम तक लोनिवि की मशीनरी और मेन पावर ने कड़ी मशक्कत के बाद 33 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जबकि, शेष सात मार्गों आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है।
भारी बारिश के चलते चंबा-पठानकोट एनएच गढिडारा मोड़, रजेरा के पास भारी भरकम ल्हासा गिरने से यातायात के लिए बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद हांलाकि, एनएच मंडल चंबा ने इसे यातायात के लिए बहाल किया। बुधवार को भरमौर-पठानकोट एनएच करीब पांच जगह भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद रहे। इसके अलावा भारी बारिश के बाद जिले की 40 के करीब सड़कों के अवरूद्ध होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक चंबा डिविजन के तहत 17 के मार्ग अवरुद्ध हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा तीसा मंडल के 13 सड़कें, सलूणी मंडल के आठ सड़कें बंद पड़ गई। इसमें तीसा मंडल के तहत तरेला-बौंदेड़ी-मंगली मार्ग, तरेला-गुईला, बैरागढ़-देवीदेहरा, तीसा-सत्यास, कैलाश नजदीक खकर,जलोट-पंजेई मार्ग, कलोनी मोड़- तीसा सेवा संगड़ मार्ग, तीसा-गनेड़ -बिहाली मार्ग, चंबा-तीसा मार्ग, नकरोड़-टिकरीगढ़-बघेईगढ़, नकरोड़- खरगड़ा मार्ग, कल्हेल-बालीघराट-छतरी मार्ग भूस्खलन से बंद हो गए। इसमें से आधा दर्जन सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। चंबा मंडल के तहत चंबा-रजेरा, भनेरा-देवीदेहरा, देवीदेहरा-रठियार, जांघी-लिल्ह, परेल-कोहल्ड़ी, चंबा-जुम्महार वाया सरोथा, चंबा-जुम्महार वाया लुड्डू, घूम-जंजला, अगाहर, बालू-भियोड़, मरेड़ी-सिल्लाघराट, सुंगल-सूरी, सूरी-कैला और कीड़ी-लग्गा सड़कें शामिल रहे।
तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते बंद अधिकांश सड़कों को बुधवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जबकि, शेष मार्गों को वीरवार को बहाल किया जाएगा।
चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी भूस्खलन के चलते भरमौर-पठानकोट एनएच सुबह से लेकर देर शाम तक पांच बार यातायात के लिए बंद रहा। इसे यातायात के लिए सुचारु करवाया गया। उन्होंने कहा कि शेष बंद संपर्क मार्गों को शाम तक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें