फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर एनएच पर यातायात ठप

Wed, 24 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर
विज्ञापन
मलबा गिरने से बंद पड़ा चंबा-भरमार मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर बुधवार शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भरमौर मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर दिनका घार के समीप मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। खबर लिखे जाने तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम के वक्त अचानक मौसम ने करवट बदल ली। इसके चलते उपमंडल में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से दिनका घार के समीप भूस्खलन होने से काफी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने से भरमौर से जिला मुख्यालय की ओर से जाने वाली बसें फंस गईं तो वहीं, दूसरी ओर जिला मुख्यालय से भरमौर के लिए निकली बसें भी भरमौर नहीं पहुंच पाईं।

यात्रियों प्रीतम कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, भागमल, दौलत राम, सलोचना देवी, रेखा देवी, चंचलो देवी, कौशल्या आदि ने बताया कि बुधवार को वे अपने घर से जरूरी काम के चलते तहसील मुख्यालय से आए थे लेकिन शाम के वक्त मार्ग बंद होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने एनएच प्राधिकरण चंबा से मांग की है कि जल्द मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाए।   एनएच प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि भूस्खलन से दिनका घार के समीप मलबा गिरने से मार्ग बंद हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें