फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 24 तक मांगें नहीं मानीं तो 25 को चक्का जाम

Thu, 11 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों ने दी काम छोड़ो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

गेट मीटिंग कर दिया अल्टीमेटम, बोले- न एरियर की किस्त मिली, न ही डीए

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बीते 75 महीने का ओवरटाइम न मिलने पर एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों और मेकेनिकों के सब्र का बांध टूटने लगा है।
उन्होंने सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 24 जून तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 25 जून को चक्का जाम करेंगे। अब आश्वासन नहीं चाहिए। वीरवार को एचआरटीसी की वर्कशाॅप में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने की। परिचालक यूनियन के प्रधान प्रीत महिंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चालकों-परिचालकों को न तो 50 हजार रुपये के एरियर की किस्त मिली है न डीए और न ही मेडिकल बिल।एरियर की किस्त वर्ष 2016 से लंबित है।
विज्ञापन

कर्मचारी दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें मेहनत का पैसा ही नहीं मिल रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने दोटूट में कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं 24 जून को रात 12 बजे के बाद काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुबह चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर चालक, परिचालक, मैकेनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें