फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह की सड़कें होंगी चकाचक, तीन पुलों का निर्माण कार्य भी होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह क्षेत्र में सड़कों की टारिंग का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले ही प्रशासन से इस संबंध में मंजूरी मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक कार्यों को शुरू करेगा।
विज्ञापन

इसमें आठ कार्यों का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन के बारे में भी जागरूक किया है। इन गाइडलाइनों को पूरा करने के बाद ही ठेकेदारों को काम शुरू करने के बारे में कहा जा रहा है। जिससे किसी प्रकार की कोई लापरवाही न पेश आए।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद सड़कों की टारिंग काम शुरू होगा, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों का कार्य भी रफ्तार पकड़ेगा। इनमें अधिकतर कार्य जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से है। जबकि नाबार्ड के तहत भी कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

तीसा नाला, सेरू नाला और कुलयाड़ा नाला में पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अलावा जुनांस, तरेला-बौंदेड़ी, मंगली, रखालू-जसौरगढ़ सड़क की भी टारिंग होगी। लोक निर्माण विभाग ने कार्य स्थल में सर्वप्रथम मशीनरी को सैनिटाइज करने के लिए कहा है वहीं, दूसरी तरफ मजदूरों के लिए ग्लब्ज, मास्क और कार्य स्थल में ही हाथ धोने का प्रबंधन करने के आदेश दिए हैं।
जो ठेकेदार निर्धारित गाइडलाइन को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन जारी है। इस अवधि में सरकार ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को कई कार्य शुरू करने के आदेश दिए है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति अनिवार्य है।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन दर्जन से अधिक कार्यों को लेकर अनुमति मिली है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को निर्धारित गाइडलाइन पूरा कर कार्यों को शुरू करने के आदेश दिए हैं। करीब आठ कार्य शुरू भी करवा दिए हैं। इसकी विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें