फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने चंबा जिला से कोरोना जांच के लिए टांडा भेजे 33 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले भर से 33 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे हैं। इन सैंपलों को विभाग ने टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम तक चंबा आ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पुखरी ब्लॉक से 25, समोट ब्लॉक से दो और मेडिकल कॉलेज चंबा से 6 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे हैं।
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए जिला स्तर पर सैंपल प्रक्रिया को तेज कर रहा है। इससे अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा हो सके। चंबा मेडिकल कॉलेज में फ्लू क्लीनिक भी बनाई गई है। यहां पर खांसी और बुखार वाले मरीजों की जांच की जा रही हैै। डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर मरीज के सैंपल भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलरी ने बताया कि सोमवार को चंबा जिले से 33 सैंपल कोरोना जांच के लिए टांडा भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें