चंबा। बारगाह मैदान में विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को राइजिंग स्टार मंगला और नगोड़ी क्लब की टीम के मध्य में क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मंगला की टीम ने 40 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। इसमें टिंकू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्कों की मदद से 40 रन और पंकु ने 23 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
नगोड़ी क्लब टीम की ओर से अनिल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर चार खिलाड़ी पैवेलियन भेजे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगोड़ी क्लब की टीम 110 रन पर सिमट गई। अपनी टीम के खाते में पांडे ने 43 रन और छोटू ने 35 रन जोड़े। मंगला की टीम की ओर से सन्नी और कुकी ने दो-दो विकेट चटकाए।