चंबा। चंबा जिले में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार्जिंग स्टेशन चुवाड़ी और भंजराडू में लगाए जाएंगे। साथ ही एचआरटीसी के चंबा डिपो की वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह बनाई जा रही है।
तीन वर्ष पहले परिवहन निगम ने चंबा के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हुई है तो चंबा को इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद बढ़ने लगी है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि चार्जिंग स्टोशन स्थापित करने के लिए जगह बनाई जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चंबा डिपो को मिल जाएंगी।