फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राइड विद प्राइड सेवा बंद, सवारियां टैक्सियों के सहारे

Mon, 29 Sep 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम की राइड विद प्राइड सेवा इन दिनों ठप पड़ी है। इससे आम लोगों को निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है और यात्रा महंगी हो गई है। पहले मुगला से अस्पताल तक मात्र 10 रुपये में सफर संभव था, लेकिन अब लोगों को 20 रुपये या उससे अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिकों के अनुसार भरमौर चौक तक पहुंचना चुनौती बन गया है, क्योंकि निगम की तीन राइड विद प्राइड वैन सड़क पर नहीं दौड़ रही हैं। इसके चलते रोजमर्रा के यात्री, विशेषकर बुजुर्ग और महिलाएं, कठिनाई का सामना कर रहे हैं। यात्री विजय कुमार, नरेश कुमार, योगराज, श्याम लाल और रविंद्र कुमार ने बताया कि निगम की सेवा न चलने से उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। उधर, निगम प्रबंधन के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि निजी टैक्सियों की ओर से निशुल्क सेवाएं चलाने के कारण राइड विद प्राइड सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस रूट पर चलने वाले चालकों को अब अन्य रूटों पर तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें