फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेवानिवृत्त प्राचार्य शशि प्रधान और अनिल बने उपप्रधान

Thu, 28 May 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजोआ लड़ोली में मंगलवार देर शाम घोषित पंचायत चुनाव परिणाम बेहद रोचक और चर्चाओं में रहे। विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का गृह क्षेत्र होने के कारण पूरे इलाके की निगाहें इस पंचायत के चुनावों पर टिकी हुई थीं। प्रधान और उपप्रधान पद सहित विभिन्न वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां सेवानिवृत्त प्राचार्य शशि कुमारी को प्रधान और अनिल तक्खी को उपप्रधान पद पर विजय प्राप्त हुई।
विज्ञापन

उपप्रधान पद का मुकाबला पंचायत चुनाव का सबसे चर्चित मुकाबला रहा। अनिल तक्खी ने पूर्व प्रधान बलविंद्र बिल्ला को करारी शिकस्त देते हुए 899 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उपप्रधान पद के लिए कुल 1715 मत पड़े। इनमें 48 मत रद्द होने के बाद अनिल तक्खी ने 424 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। प्रधान पद पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं शशि कुमारी ने शानदार जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए पड़े कुल 1,715 मतों में से 28 मत रद्द हुए। शशि कुमारी ने 551 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 45 मतों से पराजित कर पंचायत की कमान अपने हाथ में ली। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने नवनिर्वाचित प्रधान शशि कुमारी, उपप्रधान अनिल तक्खी सहित सभी विजयी वार्ड पंचों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें