फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों मांगे लंबित भत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सेवानिवृत्ति कल्याण मंच की बैठक परेल वर्कशॉप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने की। बैठक में चंबा और कांगड़ा इकाइयों के कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी लंबित भत्तों को जारी करने की मांग की और समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में कांगड़ा इकाई से आए पांच सदस्यों को चंबा इकाई की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोरी लाल धनोटिया सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सुभाष राणा ने कहा कि संगठन के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर्षों की मेहनत से मंच को मजबूत बनाया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। वर्तमान में कर्मचारियों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए), तीन वर्षों से लंबित चिकित्सा भत्ता, वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के देय लाभ और वर्ष 2016 का संशोधित वेतनमान अब तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मंच के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने कहा कि कई बार धरना-प्रदर्शन और मांगपत्र देने के बावजूद घोषणाएं तो की जाती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हो पाता। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है।
महासचिव रविंद्र कुमार ने सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच से जुड़ें और बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि लंबित मांगों को लेकर सरकार पर प्रभावी दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें