फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मार्च माह से पेंशन की राह ताक रहे निगम से सेवानिवृत्ति कर्मचारी

Sun, 15 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मार्च, 2024 से रिटायर हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों को अभी तक उनकी पेंशन नहीं मिल पाई है। इस संबंध में कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। पेंशन वितरण में देरी के कारण कई कर्मचारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार अवगत करवाया है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों में कुलदीप कुमार, दलीप कुमार, जगदीश चंद, सुशील कुमार और देस राज का कहना है कि कि पेंशन न मिलने के कारण निगम के कर्मचारी परेशान हैं। अब तो साल बीतने को आ गया है। लेकिन, मार्च 2024 में रिटायर हुए कर्मचारियों को अब तक पेंशन नहीं लग पाई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ा है। हालांकि, निगम प्रबंधन की ओर से इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम से तत्काल पेंशन वितरण की मांग की है ताकि वे अपने जीवन की बाकी बची हुई जिंदगी को आराम से जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें