फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम समय में सड़कों की बहाली सरकार की प्राथमिकता : विक्रमादित्य

Fri, 29 Aug 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विक्रमादित्य जायजा लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
चंबा। भारी बारिश के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए जिला चंबा का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दौरा किया। 23 से 26 अगस्त तक हुई मूसलधार बारिश से चंबा जिले की कई मुख्य और संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। मंत्री ने पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि मार्गों की बहाली न्यूनतम समय में सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था फिर से सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं कई स्थानों पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर नोडल एजेंसी के माध्यम से बजट की व्यवस्था कर, इन सड़कों का दीर्घकालिक समाधान किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जल्द ही चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्गों की बहाली शीघ्र हो। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि भारी बारिश के चलते चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चंबा में बैठक कर इन क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इनके लिए सरकार विशेष बजट उपलब्ध करवाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या से छुटकारा मिल सके। इस दौरान उन्होंने चंबा-खजियार, चंबा-साहू मार्ग, तथा परेल घार, मंगला व पलयूर में भारी बारिश से प्रभावित सड़कों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्थानीय विधायक नीरज नैयर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें