चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान वीरवार को घायल हुए श्रद्धालु को भरमौर से एयरलिफ्ट कर चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घायल श्रद्धालु की पहचान राजकुमार निवासी चिंतपूर्णी, जिला ऊना के रूप में हुई है। राजकुमार के कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है राजकुमार पर पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन यह परिजनों के पहुंचने के बाद ही किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता माणिक सहगल ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।