पांगी (चंबा)। आरसी पांगी रितिका जिंदल ने अपना जन्मदिन राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मिंधल में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की।
बच्चों ने आरसी रितिका जिंदल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उपहार भेंट किए। आवासीय आयुक्त ने बच्चों को अपने प्रेरणादायक विचारों से अवगत किया और अच्छी तरह से शिक्षा करने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में भी बताया। इस दौरान मुख्य शिक्षक धर्म चंद लाल चंद और कुलाल स्कूल के अध्यापक सुरेंद्र शर्मा बताया कि अगर एक उच्च अधिकारी इस तरह से अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाते हैं तो अध्यापकों और बच्चों को एक प्रेरणा और एक नई ऊर्जा मिलती है और छात्र हित के लिए नया नया सीखने को मिलता है। संवाद