चंबा पंचायतों के विकास कार्यों पर लगाई बंदिशों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देने के दौरान बात करत
चंबा। पंचायत प्रधान संघ चंबा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंचायतों के विकास कार्याें पर लगाई गई रोक को हटाया जाए। इस मामले को लेकर पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष देस राज शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जो मनरेगा के तहत बंदिशें लगाई हैं, उन्हें हटाया जाए।
इसके अलावा मनरेगा में सिविल सप्लाई और एग्रो विभाग को सीमेंट के अलावा किसी भी सामग्री के लिए एडवांस पेमेंट नहीं की जा रही, जिसमें कार्यों में रुकावटें आ रही हैं। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि सरकारी नौकरी और पेंशनधारकों के परिवारों को भी मिलने वाले रोजगार में लगीं बंदिशों को हटाया जाए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, ब्लॉक समिति चंबा के अध्यक्ष गुरुदेव, विकास खंड मैहला के प्रधान समिति के अध्यक्ष देव राज सहित अन्य पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।