फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के कुमार में हेलिकाप्टर से गिराई राहत सामग्री

विज्ञापन
बा में पांगी की कुमार पंचायत में प्रशासन द्वारा पहुंचाई गई राहत सामग्री और खड़े लोग।
विज्ञापन
चंबा। मौसम साफ होने पर वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे सेना के हेलिकाप्टर से हिमखंड गिरने से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में ग्रामीणों के लिए राहत सामग्री गिराई गई। क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश पांगी प्रशासन ने जारी किए थे। हेलिकाप्टर के जरिये गिराई गई राहत सामग्री को एकत्रित कर प्राथमिक स्कूल परिसर में रखा गया। इसके बाद प्रभावित परिवारों ने मौके पर पहुंच कर क्रमवार राहत सामग्री ली। इसका सरकारी कर्मचारी ने रिकॉर्ड तैयार किया है। हिमखंड गिरने से प्रभावित ग्रामीणों के लिए राहत सामग्री लेकर सुल्तानपुर स्थित हेलिपेड से हेलिकाप्टर बुधवार सायं पांगी के लिए रवाना हुआ। कुमार गांव में भारी बर्फबारी के कारण हालात पहले से ही खराब हैं। वीरवार को राहत सामग्री कुमार गांव में गिराई गई। प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन के जरिये प्रभावित ग्रामीणों के लिए तिरपाल, कंबल, गर्म कपड़े, जूते, गर्म जुराबें, दालें, चावल, सोलर लाइट, थाली, गिलास, कटोरी, प्रेशर कुकर आदि शामिल रहे। सभी राहत सामग्री के अलग-अलग पैकेट तैयार कर प्रभावित ग्रामीणों को प्रदान किए गए। राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावितों ने प्रदेश सरकार, पांगी प्रशासन, जिलाधीश चंबा, विधायक, मुख्य सचिव और पंगवाल एकता मंच का आभार जताया।
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि मौसम साफ होने पर वीरवार सुबह ही हेलिकाप्टर के जरिये कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई गई। यह सभी के सहयोग से ही संभव हो पाया है। जल्द मार्ग बहाल करवाने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें