फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में परमिट के हिसाब से भी लगेंगी रेहड़ियां : राखी

Sun, 18 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में जिस साइज की रेहड़ी लगाने का परमिट धारकों को जारी किया है। उसी साइज में अब रेहड़ी लगानी होगी। अवैध तरीके से सामान रखने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी। यह बात नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमानुसार रेहड़ी लगने से अन्य बेरोजगारों को भी वहां रेहड़ी लगाने की जगह मिल सकती है। कई रेहड़ी धारक पिछले 25 साल से बिना परमिट से शहर में अपनी रेहड़ियां लगा रहे थे। उनसे नगर परिषद को कोई किराया नहीं आ रहा था और अतिक्रमण बढ़ रहा था। अब शहर में इस प्रकार की अवैध रेहड़ियां कहीं पर भी नहीं लगाई जाएंगी, जो भी अवैध रेहड़ी धारक दो दिन के अभियान में उठाए गए हैं। उन्हें नगर परिषद कार्यालय में परमिट लेने के लिए आवेदन करने को कहा गया है, ताकि, कानूनी तरीके से उन्हें शहर में रेहड़ी लगाने की अनुमति प्रदान की जा सके। इससे जहां उन्हें परमिट मिलेगा तो वहीं नगर परिषद की कमाई का जरिया भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि डाकघर के पास बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इन गाड़ियों को भी पुलिस मैदान बारगाह में शिफ्ट करवाने के लिए उपायुक्त से मांग की गई है। शहर में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आपातकाल के लिए पर्याप्त है। इस दिशा में भी नगर परिषद प्रशासन के सहयोग से जरूरी कदम उठाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की है कि शहर को खुला व स्वच्छ बनाने के लिए नप का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें