फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गांधी गेट से कसाकड़ा तक हटाईं रेहड़ियां

Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद ने सोमवार को गांधी गेट से कसाकड़ा तक अतिक्रमण करने पर रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 12 से अधिक रेहड़ियां और फड़ियां हटाई गईं। संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण न करें। इसके अलावा छह चालान भी काटे हैं। नगर परिषद के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि कसाकड़ा से गांधी गेट तक अतिक्रमण के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में मुश्किलें हो रही थीं।
विज्ञापन


लगातार शिकायतों के बाद परिषद ने कार्रवाई की है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई शहर में साफ-सफाई और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें