फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंजीकृत रेहड़ी धारकों को मिलेंगी नई रेहड़ियां

Mon, 19 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में अतिक्रमण पर शिकंजे की तैयारी, 95 लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अवैध रेहड़ियां बाजार से हटाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के बाजारों और सड़कों पर बेतरतीब लगने वाली रेहड़ियों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब पंजीकृत रेहड़ी धारकों को नई रेहड़ियां दी जाएंगी, जबकि बिना अनुमति कारोबार करने वालों की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाया जाएगा।
नगर परिषद की इस पहल से वैध और अवैध रेहड़ियों की पहचान करना आसान होगा और अतिक्रमण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
शहर में मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारे रेहड़ी-फड़ी लगने से कई जगह रास्ते संकरे हो जाते हैं। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने से समस्या और गंभीर हो जाती है। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से लगातार खबरें प्रकाशित कर अभियान चलाया। इसके बाद नगर परिषद ने व्यवस्था सुधारने के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन


साइज के आधार पर बनवाई जा रहीं रेहड़ियां
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने बताया कि पंजीकृत 95 रेहड़ी धारकों के लिए अलग-अलग आकार की नई रेहड़ियां बनवाई जा रही हैं। इन्हें संबंधित धारकों को सौंपा जाएगा। इसके बाद अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ियों को शहर से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे अतिक्रमण रोकने और शहर की व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर परिषद अवैध रेहड़ी-फड़ी मिलने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगा सकती है। नई योजना लागू होने के बाद कार्रवाई के लिए पंजीकृत और अपंजीकृत रेहड़ी धारकों के बीच अंतर स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें