फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छलका अधूरी सड़क का दर्द, आटे के बारे पर भी उठे सवाल

Mon, 19 Oct 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष उठाए मामले
विज्ञापन

सुबह 10:55 बजे पहुंचे मंत्री, 11:20 बजे स्कूल और 11:35 बजे बिजली लाइन का मामला उठा
किलाड़ में हुए कार्यक्रम में 31 शिकायतें मिलीं, मंत्री ने विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

सड़क अधूरी हो तो सामान पीठ पर ढोना पड़ता है, स्कूल बंद होने का खतरा हो तो बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताती है और राशन के वजन पर सवाल उठें तो रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित होती हैं। पांगी के किलाड़ में सोमवार को आयोजित प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम में 19 पंचायतों के लोगों ने ऐसी ही समस्याएं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने रखीं। सड़क निर्माण, स्कूल को बंद न करने, बिजली लाइन, आटे के वजन और गैस सिलिंडर की समयसारिणी जैसे मुद्दे उठे। कार्यक्रम में कुल 31 शिकायतें दर्ज हुईं। कुछ का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि अन्य के समाधान के लिए विभागों को निर्देश दिए गए।

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। समय : सुबह 10:55 बजे, स्थान : किलाड़। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे। विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन करने और अधिकारियों से सवाल-जवाब के बाद सुबह 11 बजे मंच पर लोगों की समस्याएं सुननी शुरू कीं। एक के बाद एक शिकायतें सामने आईं। कहीं दस साल से सड़क अधूरी होने के कारण परिवार पीठ और खच्चरों पर सामान ढो रहे हैं तो कहीं स्कूल बंद न करने की मांग उठी। बिजली लाइन, राशन के वजन और गैस सिलिंडर की समयसारिणी से जुड़े मुद्दे भी सामने आए।
विज्ञापन

समय : सुबह 11 बजे। करयास निवासी ओम प्रकाश ने करयास-झुलवास सड़क का मामला उठाया। छह किलोमीटर सड़क में से दस साल में केवल तीन किलोमीटर का निर्माण हुआ है। इससे 30 परिवारों को रोजमर्रा का सामान पीठ या खच्चरों पर ढोकर घर पहुंचाना पड़ रहा है। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह में निर्माण में आ रही अड़चनों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
समय : सुबह 11:20 बजे। मिंधल पंचायत की उपप्रधान भागदेई ने स्थानीय मिडल स्कूल बंद न करने की मांग उठाई। मंत्री ने बताया कि स्कूल में केवल तीन विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और किलाड़ में सीबीएसई विद्यालय में पढ़ाई, रहने और खाने की व्यवस्था है। पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने अगले साल तक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की बात कही।
समय : सुबह 11:35 बजे। फिंडरू निवासी ने घरों के ऊपर से 33 केवी बिजली लाइन बिछाने से भविष्य में निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि लाइन घरों के नीचे की ओर से निकाली जा रही है।
इसके बाद सुराल पंचायत के उपप्रधान दीपक चौहान ने आरोप लगाया कि 40 किलो आटे के बोरे को 50 किलो बताकर वितरित किया जा रहा है। मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। ग्रामीण केवल शर्मा ने गैस सिलिंडर की गाड़ी की समयसारणी तय करने की मांग उठाई। करीब छह करोड़ रुपये की किलाड़-थांदल सड़क के छह किलोमीटर हिस्से में केवल तीन किलोमीटर निर्माण होने पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार से एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन


31 शिकायतें, समाधान के लिए तय की समयसीमा
कार्यक्रम में 19 पंचायतों के ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ का मौके पर निपटारा किया गया। बिजली मीटर की समस्याएं एक माह में हल करने और साच में ट्रांसफार्मर का काम दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। साच के सेचू में सप्ताह में एक दिन चिकित्सक और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने, शिक्षकों की कमी दूर करने, एलपीजी वितरण की समयसारिणी जारी करने और मिड-डे मील शुरू करने पर भी जोर दिया गया। एफआरए और नौतोड़ के प्रावधानों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें