फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा से नाजुक हालत बता रेफर की गर्भवती, ईएमटी ने तीन किमी दूर एंबुलेंस में करवा दिया सफल प्रसव

Thu, 02 Nov 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा 108 एंबूलेंस में प्रस्व के बाद नवजात के साथ परिजन और कर्मचारी।स्त्रोत: जागरूक  पाठक
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा से जिस गर्भवती महिला को नाजुक बताकर मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया था, उसका अस्पताल से महज तीन किलोमीटर दूर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने सफल प्रसव करवा दिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला को तीसा अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है। यह मामला बीते बुधवार देर रात 12:30 बजे का है। अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव पीड़ा से कराह रही शमीमी पत्नी शुबलदीन गांव बंजवाड़ी डाकघर देग्रां को तीसा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया था। महिला को करीब 11:00 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। डॉक्टरों के अनुसार गर्भवती की हालत नाजुक बनी हुई थी। ऐसे में प्रसव करवाना जोखिम भरा हो सकता था। इसके बाद परिजन गर्भवती महिला को 108 एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए ले गए। तीसा अस्पताल से महज तीन किलोमीटर दूर चंबा-तीसा मार्ग पर शिकारी मोड़ नामक स्थान पर ही पहुंचे थे कि महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। रात के 12:30 बज चुके थे। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और चालक ने चिकित्सक से संपर्क कर गर्भवती महिला का मौके पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। महिला ने लड़के को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कार्यवाहक बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। महिला की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें