फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज से होगा रिडंप्सन वाउचर का वितरण

Fri, 06 Mar 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने जिले के स्कूलों को भेजी मेधावी विद्यार्थियों की सूची
विज्ञापन

फॉर्म भरकर देनी होगी जानकारी, मोबाइल ओटीपी से खुलेगा वाउचर : महाजन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के मेधावियों को शनिवार से रिडंप्सन वाउचर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए मेधावियों को एक फॉर्म भरना होगा। इसमें तमाम जानकारी देनी होगी।
पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही वाउचर खुलेगा। इसके बाद इस राशि का मेधावी प्रयोग कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों को मेधावियों की सूची और परफाॅर्मा जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत ई-आरयूपीआई वाउचर शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंच गए हैं। विभाग के कार्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23,2023-24,2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों की संख्या 533 है। विभाग की ओर से वितरण का उचित रिकॉर्ड रखा जाएगा ताकि किसी प्रकार से गलत वितरण न हो। विभाग की ओर से निर्देशित किया है कि मेधावी विद्यार्थियों का सत्यापन स्कूल और संस्थान प्रमुख की ओर से सही से किया जाना चाहिए। इसके बाद ही वाउचर मेधावियों को दिए जाएं। गौरतलब है कि सरकार की ओर से तीन साल बाद मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है। सरकार की ओर तीन शैक्षणिक सत्रों के मेधावियों को रिडंप्सन वाउचर दिए जाएंगे। लिहाजा, विभाग की ओर से इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मेधावियों को एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद वे वाउचर का प्रयोग पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए कर सकेंगे। ओटीपी आने के बाद ही यह वाउचर खुलेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि वाउचर के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार से स्कूल मुखिया निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए वाउचर का वितरण कर सकते हैं। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के बारे में स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें