फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में बायोमीट्रिक मशीन से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की उचित मूल्यों की दुकानों में अब बायोमीट्रिक व्यवस्था के तहत राशन दिया जाएगा। इस संदर्भ में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की ओर से समस्त डिपो संचालकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में विभाग ने स्पष्ट कहा है कि पॉस मशीन के जरिये राशन देना कोरोना महामारी की परिस्थिति में काफी सुरक्षित है क्योंकि, इस प्रक्रिया के दौरान जहां पहले उपभोक्ताओं की उंगली को सैनिटाइज किया जा रहा है तो वहीं, पॉस मशीन को भी बार-बार स्कैन किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विभाग की ओर से पर्याप्त राशन की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर सरकार को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिससे किसी तरह से राशन की किल्लत न हो। जिले में साढ़े चार सौ से अधिक उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने दुकानदारों को जहां पॉस मशीन से राशन उपभोक्ताओं को वितरित करने के आदेश दिए हैं तो वहीं, दूसरी ओर बिना मास्क आने वाले राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन न देने को भी कहा है। इसके अलावा डिपुओं के बाहर दो गज दूरी के नियम की अनुपालना करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अरविंद शर्मा का कहना है कि उचित मूल्यों की दुकानों में पॉस मशीनों के माध्यम से राशन देने के आदेश जारी किए है। कहा कि बिना मास्क आने वाले उपभोक्ताओं को राशन न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें