फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने गई नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Thu, 04 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। नाबालिग की उम्र 13 साल है। आरोपी की पहचान मोहन पुत्र शेर सिंह निवासी बघेईगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी घर के पास ही नलका से पानी भरने गई थी। जहां से मोहन उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। जब उसकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू कर दी। परिजन पूरी रात लड़की को गांव व आसपास ढूंढते रहे। परिजन को सुबह के समय मोहन के घर लड़की होने की खबर मिली।

नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी 13 साल की है। आरोपी उसे अपने साथ जबरन ले गया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहन के खिलाफ धारा 363, 342, 376, 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। उधर, लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें