तुंदाह में ढांक में गिरकर लोनिवि के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान संसार चंद पुत्र धनी राम निवासी गांव चलेड डाकघर गरीमा उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर के समय जब संसार चंद अपने ससुराल सिल्पड़ी जा रहा था। उस दौरान तुंदाह में पैर फिसलने से ढांक में गिर गया। घटना के बाद वहां पर जमा हुए लोगों ने संसार चंद को ढांक से निकाला। उसके बाद उसके परीजनों को सूचित किया।
परीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय तुंदाह के पास ढांक में गिरने से एक लोनिवि के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।