फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सर्दियों में अवैध शिकार पर नजर रखेंगे रेंज अफसर

Mon, 20 Nov 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग ने जिले में अपने 17 सर्किल के रेंज अफसरों को सर्दियों में अवैध शिकार और कटान को लेकर सतर्क कर दिया है। मुख्य वन अरण्यपाल ने सभी रेंज अफसरों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने सभी रेंज अफसरों को आदेश दिए हैं कि वे अपनी रेंज में जंगलों में होने वाले अवैध शिकार और कटान पर निगरानी रखेंगे। इसके लिए रेंज स्तर पर टीमों का गठन कर रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। निर्देश दिए गए हैं कि हथियार लेकर जंगल की तरफ जाने वालों से पूछताछ की जाए। वन रक्षकों को अपनी बीट में नियमित रूप से गश्त के साथ तैनात रहने के आदेश दिए हैं। हिदायत दी है कि यदि कोई वन रक्षक ड्यूटी में कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सर्दियों के दौरान अकसर ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक होती है। ऐसे में खाने की तलाश में जंगली जानवर निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर शिकारी अवैध शिकार करते हैं। इस बार वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसने की योजना बना ली है।
विज्ञापन

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि 17 रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे सर्दियों में अपनी बीटों में अवैध कटान और शिकार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। रात को भी टीमों की गश्त बढ़ाएं। इसकी नियमित रिपोर्ट अपने डीएफओ को दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें