फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दवाइयां लेने जा रही मां-बेटी के साथ दुर्व्यवहार

Mon, 20 Nov 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। घर से दवाइयां लेने गईं मां-बेटी के साथ दो लोगों ने दुर्व्यवहार व्यवहार किया। महिला और बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों पर राहगीर से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी महिला ने लगाया है। पीड़ित ने पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज करवा दिया है।
पुलिस को दिए बयान में मालती निवासी बड़ा डाकघर जुंगरा तहसील चुराह ने बताया कि रविवार सुबह 6:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ गनेड़ स्थित निजी दुकान से दवा लेने गई थीं। सुबह करीब 07.30 बजे लाजना गांव के नीचे स्थित ग्रेस्ला प्लेस के पास पहुंचीं तो यशपाल निवासी ग्राम लाजना डाकघर जुंगरा तहसील चुराह और मान सिंह निवासी ग्राम टन पोस्टऑफिस जुंगरा तहसील चुराह ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनका हाथ पकड़कर दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीर नंद लाल ने दोनों को आरोपियों से बचाया। महिला ने बताया कि दोनों ने नंद लाल के साथ भी गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 341, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें