फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खरूड़ा मोहल्ले में हुआ रामलीला का मंचन

Mon, 16 Oct 2023 10:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
शहर के खरूडा मोहल्ले में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान राम लक्ष्मण की आरती उतारता पुजारी। स्त्रो
विज्ञापन
चंबा। रामलीला क्लब खरूड़ा ने रामलीला का सफल मंचन किया। रामलीला क्लब खरूड़ा के प्रधान यतिन शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में रामलीला का मंचन पिछले 34 सालों से पितृ पक्ष में ही किया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि रामलीला मंचन के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके बाद मोहल्ला खरूड़ा की वरिष्ठ नागरिक शांति देवी, ललिता देवी ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मंचन में 10 दिन तक लगातार पुरंजय, संयम, प्रखर, कलित, निलेश, हर्ष, हिमालय, हेमांक, मानविक, रोहित, प्रियांशु, यतिन आदि बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देवेंद्र बगलवान में बताया कि हमारी सभ्यता संस्कृति का ज्ञान बच्चों को होना चाहिए। इसी ध्येय को लेकर मोहल्ले में रामलीला का सफल मंचन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें