फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 4000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 16 Oct 2023 10:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई माता मंदिर में शीश नवाजते श्रदधालु। स्त्रोंत: संवाद
विज्ञापन
चंबा। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्र पर साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पुलिस बल और भलेई माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मंदिर में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को अवकाश और प्रथम नवरात्र होने पर सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। पहले नवरात्र पर जिले के भद्रकाली भलेई माता मंदिर, शीतला, चामुंडा माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, चौरासी परिसर भरमौर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि मंदिर में दुर्गा सप्तसती का पाठ शुरू हो गया है। अब अष्टमी पर 22 अक्तूबर को हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। बताया कि नवरात्र को लेकर पुलिस, विद्युत बोर्ड, जलशक्ति विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें