रामलीला संगेड में कुर्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करने वाली विजेता को सम्मानित करती नगर परिष
चंबा। रामलीला क्लब चंबा की ओर से दशहरे पर भगवान श्रीराम के राजतिलक की परंपरा निभाई गई। इसके साथ ही रामलीला मंचन का समापन हुआ। इस अवसर पर रामलीला में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के प्रधान स्वप्न महाजन ने बताया कि नवरात्र के दौरान दस दिन तक चले मंचन में छोटे बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने मेहनत और समर्पण से अपनी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म का संदेश मिलता है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का भी माध्यम है। आयोजन की जानकारी बोध जम्दागिनी ने दी। संवाद