फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी नदी में गिरने से रजेरा निवासी की मौत

Sun, 08 Dec 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रजेरा के पास एक व्यक्ति की रावी नदी में गिरने से मौत हो गई। जगदीश चंद (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव दलंगना, रजेरा पुरोहित था। शनिवार शाम को उसे आखिरी बार रजेरा में देखा गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पूजा करने के लिए कहीं जाने की बात कर रहा था।
विज्ञापन


अब रविवार को रजेरा के पास रावी नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच आरंभ कर दी है। इसमें मृतक के परिजनों के भी बयान कलमबद्ध किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें