फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

Sun, 08 Dec 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में हुआ ताजा हिमपात। संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी रविवार को हुई। सचे जोत में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। जबकि किलाड़ मुख्यालय में तीन सेंटीमीटर तक बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, ऊपरी पहाड़ियों पर 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। रविवार को दोपहर बाद घाटी में बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन


दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। लेकिन, दोपहर बाद आसमान से सफेद चांदी बरसने लगी। जिसे देख स्थानीय लोग काफी खुश हुए। क्योंकि बारिश और बर्फबारी को लेकर पांगी वासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सेब की फसल के लिए बर्फबारी काफी जरूरी है। ऐसे में जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक छा गई। हुडान भटोरी, सुराल भटोरी, चस्क भटोरी और थांदल में शाम होने तक बर्फबारी का क्रम जारी था। बर्फबारी होने से समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई।
प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन की तरफ से सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को सचेत कर दिया गया। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मदद के लिए प्रशासन को सूचित करने के लिए कहा गया। साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पांगी के तहसीलदार शांता कुमार ने बताया कि पांगी घाटी में मौसम ने अपनी करवट ले ली है। प्रशासन की तरफ से अपनी तैयारियां की जा चुकी हैं। सरकारी विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें