फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश से खेतों में लौटी नमी, गेहूं की बिजाई में जुटे किसान

Fri, 13 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी, भलेई और पुखरी में शुरू हुआ बोआई का काम, पर्याप्त नमी वाले खेतों में बिजाई की कृषि विभाग ने दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी है। खेतों में नमी लौटने से जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो गया है। सलूणी, भलेई और पुखरी सहित आसपास के इलाकों में किसान खेत तैयार कर बोआई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बारिश से मिली नमी को किसान गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल मान रहे हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी पर्याप्त नमी नहीं पहुंची है। ऐसे में वहां के किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन खेतों में बारिश के बाद पर्याप्त नमी हो गई है, वहां किसान गेहूं की बिजाई शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजाई के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। किसान मौसम और खेतों की नमी को ध्यान में रखते हुए बोआई में अनावश्यक देरी न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें