फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अल सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
rain
विज्ञापन
चंबा। जिला में शनिवार तड़के से जारी मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच ढुढ़ियारा बंगला और केरू के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। इस कारण घंटों वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा तीसा, सलूणी, सिहुंता और भरमौर के करीब 80 मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन सड़कें बंद रही। इस कारण आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और मेन पावर को बंद पड़े मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद तक आधे से अधिक मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करवाया गया। कुल मिला कर मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा कर रख दिया।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण शनिवार को भरमौर-पठानकोट एनएच ढुढ़ियारा बंगला के पास और केरू के साथ ही पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात के लिए बाधित पड़ गया। एनएच के बंद होने से पठानकोट और चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों की देखते ही देखते लंबी कतारें लग र्गइं। इसके बाद एनएच मंडल के अधिकारियों को सूचना मिलने पर मशीनरी और लेबर को मौके पर भेजा गया। सुबह करीबन साढ़े पांच बजे तक एनएच को यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु करवा दिया गया। वहीं, बारिश से तीसा उपमंडल के 30 मार्ग जगह-जगह सड़कों पर गिरने वाले मलबे, पत्थरों के कारण बाधित हुए। डलहौजी मंडल के तहत 15, चंबा मंडल के अधीन आते 25 मार्ग, सलूणी मंडल के दस मार्ग भूस्खलन के कारण बंद पड़े। इन्हें सुचारु करवाने के लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, समय से अपने गंतव्य की ओर निकलने वाले लोगों को निर्धारित रूटों तक पहुंचने में काफी परेशानियां ही उठानी पड़ी।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोतरा ने बताया कि एनएच ढुंढ़ियारा बंगला और केरू पहाड़ के पास भूस्खलन से बंद हुआ था। उसे सूचना मिलते ही विभागीय मशीनरी और लेबर लगाकर आवाजाही के लिए सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें