फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, 150 गांवों में पसरा अंधेरा, चार सड़कें बंद

Mon, 06 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश डल पर ताजा बर्फबारी के बाद का दृश्य। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। जिले में रविवार रात से सोमवार रात तक बारिश और बर्फबारी के कारण व्यवस्था पटरी से उतर गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग गर्म कपड़ाें में लिपटे दिखे। इस दौरान 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।चंबा, पांगी, डलहौजी और भटियात में चार संपर्क मार्गाें पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को 177 ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे, लेकिन 144 ट्रांसफार्मरों को शाम तक बहाल कर दिया। अब 33 ट्रांसफार्मर बहाल करने का कार्य चल रहा है। बारिश के चलते तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का कहना है कि बारिश के चलते व्यवस्था बहाली का कार्य जारी है। सभी उपमंडलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें