फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साच पास में बर्फ हटाने का काम देख रहे लोनिवि के कार्य निरीक्षक पर हमला

Thu, 19 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी घाटी में साच पास मार्ग से बर्फ हटाने का काम कर रहे लोनिवि कार्य निरीक्षक की धुनाई पर कार्य निरीक्षक संघ ने कड़ा संज्ञान लिया है। संघ ने लोनिवि पांगी मंडल से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


कार्य निरीक्षक संघ के अध्यक्ष सेसर चंद राणा ने बताया कि किलाड़-साच पास-चंबा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। इस मार्ग की दूरी करीब 39 किलोमीटर है और मार्ग में जेई व एक कार्य निरीक्षक के लिए वैकल्पिक रिहायश समेत कार्यालय की व्यवस्था की गई है। इसी मार्ग पर ठेकेदार की स्थानीय लेबर भी मशीनरी के साथ काम कर रही है। लेबर के कुछ कर्मचारियों ने रात को नशे में कार्य निरीक्षक कलम सिंह पुत्र ध्यान सिंह की बुरी तरह से धुनाई कर दी। जिसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें पहुंची हैं। कलम सिंह को घायलावस्था में पहले किलाड़ और उसके बाद किश्तबाड़ के एक अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि कलम सिंह ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी इस मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसकी वजह से आरोपियों को पकड़ने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्य निरीक्षक पर हमला करने वालों को गिरफ्तार न किया गया तो संघ सभी विभागाध्यक्षों के कार्यालय का घेराव करेंगे। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें