बनीखेत (चंबा)। बाहरी राज्यों से 16 लोग चंबा पहुंचे हैं। इन सभी लोगों को घर भेजने से पहले संस्थागत क्वारंटीन में किया गया है। सभी लोग ट्रेन के माध्यम से ऊना पहुंचे थे और इसके बाद उन्हें चंबा के लिए रवाना किया गया था। यहां इन्हें 14 दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा जाएगा। सभी लोगों को सुंडला केंद्र में रहने की सुविधा की गई है। यहां पर इनके रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था करवाई गई है। क्वारंटीन केंद्र में जाकर चिकित्सीय टीमें इन लोगों के सैंपल भी लेंगी। इससे कोरोना संक्रमण को लेकर उनकी जांच हो सके। बुधवार को चंबा की सीमा में पहुंचने पर कटोरी बंगला में इनकी स्क्रीनिंग की गई है। चंबा आए 16 लोग महाराष्ट्र, लुधियाना, होशियारपुर और जालंधर से आए हैं। जबकि मंगलवार को 39 लोग बाहरी राज्यों से चंबा पहुंचे थे। इनको भी संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को 16 लोग बाहरी राज्यों से चंबा आए हैं। इन्हें संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया है।
इनसेट
उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि दिल्ली से ये लोग ऊना पहुंचे थे। यहां से उन्हें बस के जरिये चंबा रवाना किया गया। बुधवार को 16 लोग चंबा पहुंचे। इन्हें सुंडला क्वारंटीन केंद्र में रखने की व्यवस्था की गई है।