फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में पत्थर लगने से लोनिवि का बेलदार घायल

Wed, 23 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड़-चरड़ा सड़क पर कठवाड़ में पहाड़ी से पत्थर गिरने से लोनिवि का बेलदार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम समय पांच बजे हरदियाल (48) निवासी गांव कठवाल भूस्खलन से गिर रहे पत्थरों से राहगीरों को सावधान कर रहा था। उसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधे उसके सिर से टकरा गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में हरदियाल को इलाज के लिए तीसा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के लिए भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टरों की घायल की हालत को देखते हुए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि पत्थर की चोट से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में लाया गया था। घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें