फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रंगोली में पुखरी की छात्राओं का जलवा, शतरंज में भी जमाई धाक

Sat, 17 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखरी की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रंगोली में पहला और शतरंज में तीसरा स्थान हासिल कर छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। अब वे राज्य स्तर पर जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय की कार्यकारी मुख्याध्यापिका रंजना हस्तु ने बताया कि चंबा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की अंशिका और श्वेता ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सातवीं कक्षा की पावनी और श्वेता ने शतरंज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें