फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को दो साल बाद चुकाए 10 लाख

Tue, 16 Jan 2024 03:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को डैमेज रिपोर्ट की भरपाई करने के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस में यह भी जिक्र किया गया था कि यदि डैमेज रिपोर्ट का शीघ्र भुगतान नहीं किया तो इसे अदालत में जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग से नोटिस मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग के खाते में 10 लाख की धनराशि जमा करवा दी है। यह धनराशि वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के लिए डैमेज रिपोर्ट के रूप में लगाई थी। इसकी भरपाई करने में लोक निर्माण विभाग आनाकानी कर रहा था। इसके चलते वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को डैमेज रिपोर्ट की भरपाई करने के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस में यह भी जिक्र किया गया था कि यदि डैमेज रिपोर्ट का शीघ्र भुगतान नहीं किया तो इसे अदालत में जमा करवा दिया जाएगा। आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग की डैमेज रिपोर्ट के अनुसार पूरी धनराशि का भुगतान कर दिया। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के तहत पिछले दो सालों में दर्जनों नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इन सड़कों को बनाने के दौरान निकली मिट्टी को ठेकेदारों ने डंपिंग साइटों में डालने के बजाय वन विभाग की भूमि में फेंक दिया। इससे वन संपदा को काफी नुकसान भी पहुंचा।

विज्ञापन


संबंधित वन रक्षकों ने इसको लेकर डैमेज रिपोर्ट काटी। जिसे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जमा करवाया गया लेकिन, दो सालों से लोक निर्माण विभाग डैमेज रिपोर्ट की भरपाई नहीं कर रहा था। इसको लेकर कई बार विभाग से वन विभाग के अधिकारियों ने पत्राचार भी किया लेकिन इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने तुरंत डैमेज रिपोर्ट की भरपाई कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो सालों से डैमेज रिपोर्ट का भुगतान नहीं करने को लेकर लोक निर्माण विभाग को नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद विभाग ने डैमेज रिपोर्ट की भरपाई कर दी है। दस लाख रुपये लोक निर्माण विभाग ने डैमेज रिपोर्ट के रूप में जमा करवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें