फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पीटीआई का पद चार साल से नहीं भरा, खेल में पिछड़ रहे विद्यार्थी

Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा चार वर्षों से शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) के अभाव में दम तोड़ रही है। इस कारण छात्र शारीरिक विकास और खेल प्रतियोगिताओं में अन्य विद्यालयों से पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्यालय में पीटीआई का पद लगातार खाली है। इसके चलते छठी से दसवीं कक्षा तक के करीब 115 विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा सिर्फ जुगाड़ के सहारे दी जा रही है। यह पाठशाला पुखरी, बडेरु, बासा, सम्लेटा, धार, मलूड़ा, सुकरांई (बाईं) और कंडा सहित कई गांवों के विद्यार्थियों के लिए मुख्य शिक्षण केंद्र है। अभिभावक सुनील कुमार, मनोहर, बिट्टू, सरोज, मुनीष कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि पीटीआई न होने से बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जबकि खेल आज शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सरकार से तत्काल पद भरने की मांग की है।
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में लिपिक का एक पद भी लंबे समय से रिक्त है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में विभाग और उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया जाता रहा है, ताकि जल्द नियुक्तियां की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें