टीबी रोगियाें के इलाज के लिए दें बेहतर सुविधाएं : डॉ. गुप्ता
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की। बैठक में टीबी रोग संबंधी जांच और इलाज के बेहतर सुविधाएं देने के लिए कहा।
टीबी रोग से बचाव के लिए सभी विभागों को उच्च जोखिम वाले रोगियों को छाती के एक्स-रे करवाने को कहा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, एमएस डॉ. प्रदीप सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी , डॉ निकित कुमार, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. मानिक सहगल, डॉ. रितु रावत, डॉ. अदिति चतुर्वेदी, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. सुमीता, डॉ. सुनील, डॉ कार्तिक, डॉ. अभिलाष, डॉ. विजय यादव, डॉ. सोनम और राहुल, नितेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद