फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फीट बर्फ की मोटी परत पर अपने हकों के लिए बोर्ड कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी(चंबा)। चारों तरफ बिछी बर्फ की तीन फीट बर्फ की मोटी परत के बीच अपने हकों को पाने के लिए प्रदेेश राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन यूनिट किलाड़ (पांगी) ने विद्युत मंडल किलाड़ के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन यूनिट किलाड़ के महासचिव किशोरी लाल ने बताया कि विद्युत कर्मचारी यूनियन, अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति और प्रदेश राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन शिमला के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि ये धरना-प्रदर्शन केंद्र सरकार के विद्युत कानून 2003 में प्रस्तावित संशोधन बिल के खिलाफ किया गया। इसके तहत बिजली बोर्ड का निजीकरण बंद करना, 2003 के बाद लगे कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना और बोर्ड में चल रही ठेेकेदारी प्रथा बंद करना सहित अन्य मुद्दे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें