फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
एलआईसी कार्यालय चंबा के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा चंबा के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी आईपीओ (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) और एफडीआई (फॉरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट) बढ़ाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। इससे पहले कर्मचारियों ने रोष रैली भी निकाली। प्रदर्शन विनय शर्मा और शाखा अध्यक्ष रज्जत कुमार सूर्चा की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने काफी सालों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद निजीकरण की तरफ सरकार का झुकाव सही नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी होगी। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार, मंशी राम, मनजीत सिंह, साहिल कपूर, पियूष रैणा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें