चंबा। जिला चंबा की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह के नेतृत्व में 16 नवंबर को धर्मशाला में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कचहरी चौक से तपोवन विधानसभा परिसर तक पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
जय सिंह ने बताया कि मांगपत्र में चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी और पांगी व भटियात की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की राशि जारी करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना उपायुक्त चंबा को दी है और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। संवाद