फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रोंटा बॉयज ने खलानी की टीम को 19 रन से हराया

Mon, 21 Jul 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारगाह मैदान में रविवार को खेले गए दो क्रिकेट मैच
विज्ञापन

दूसरे मैच में राइजिंग स्टार ने भरियां की टीम को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में प्रोंटा बॉयज ने खलानी को 19 रन से हराया। दिन के दूसरे मैच में राइजिंग स्टार ने भरियां को सात विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। पहले मैच में प्रोंटा बॉयज ने निर्धारित 15 ओवर में 121 रन बनाए। इसमें मनू और अनिल ने 21-21 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

खलानी की आरे से प्रिंस और अबू ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलानी की टीम 102 रन ही बना सकी। इसमें अबू ने 44 रनों की पार खेली। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। प्रोंटा बॉयज की ओर से नन्हू ने तीन और दर्शन ने दो विकेट हासिल किए। दिन के दूसरे मैच में भरियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। इसमें कपू ने 22 रन बनाए। राइजिंग स्टार की आरे से राकेश ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मनजीत ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। भरियां की ओर से बिंदु ने एक विकेट हासिल किया। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें